लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने वादे के मुताबिक 3 लाख नौकरियां न दे पाने का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा, बोले- "भाजपा बिहार सरकार को काम नहीं करने दे रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2023 12:09 IST

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में रेलवे भूमि-नौकरी घोटाले में ईडी की पेशी से एक दिन पहले कहा कि राजद ने बिहार के युवाओं से वादा किया था कि हर साल लगभग 3 लाख नौकरियां दी जाएंगी लेकिन भाजपा इसमें अड़चन पैदा कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में ईडी के सामने पेशी से पहले तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप तेजस्वी ने कहा कि बिहार के युवाओं को 3 लाख नौकरियां नहीं दे पाने के लिए भाजपा जिम्मेदार हैबिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी न मिले इसलिए भाजपा रोड़े अटका रही है

दिल्ली:बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं को 3 लाख नौकरियां नहीं दे पाने के लिए मुख्य विपक्षी दल भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को रेलवे भूमि-नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि राजद ने बिहार के युवाओं से वादा किया था कि हर साल लगभग 3 लाख नौकरियां दी जाएंगी लेकिन भाजपा इसमें अड़चन पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा राजद चुनाव पूर्व युवाओं से किये 3 लाख नौकरियों के वादे पर प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है, लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा नहीं चाहती कि बिहार के युवाओं को बिहार में नौकरी मिले। इसलिए वो इस काम में रोड़े अटका रही है। भाजपा नहीं चाहती की बिहार में सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम करे। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, "हम जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा हमारे लिए समस्याएं पैदा कर रही है और सरकार को काम नहीं करने दे रहे हैं।"

तेजस्वी यादव द्वारा सोमवार को दिये इस बयान के इतर आज ईडी दिल्ली स्थित मुख्यलय में कथित रेल घोटाले में पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि ईडी आज तेजस्वी यादव का बयान दर्ज कर सकती है। इससे पहले ईडी ने इसी केस में 25 मार्च को तेजस्वी यादव की बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती से भी पूछताछ की थी।

ईडी के अलावा इस केस में सक्रिय सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी पूछताछ की थी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवप्रवर्तन निदेशालयबिहारआरजेडीBJPलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया