लाइव न्यूज़ :

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उद्धव गुट की नैया पार लगाने जायेंगे तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2022 15:12 IST

आदित्य ठाकरे का बिहार दौरा का मुख्य मकसद महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मदद मांगना था।

Open in App

पटना: शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे के पहली बार बिहार दौरे के बाद सियासत गर्मा गई है। दरअसल, मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (उद्धव गुट) को फिर से जीतने के लिए बिहारियों का वोट मिलना जरूरी है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार आदित्य ठाकरे का बिहार दौरा का मुख्य मकसद महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मदद मांगना था। इसी कड़ी में उन्होंने पटना आने के बाद तेजस्वी यादव के साथ जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महानगरपालिका चुनाव के लिए मदद की गुहार लगाई और दोनों नेताओं को मुंबई आने का न्यौता भी दिया। 

इन दोनों नेताओं ने बदली परिस्थिती को देखते हुए उन्हें मुंबई में उत्तर भारतीय लोगों का समर्थन दिलाने का वादा भी किया। शायद यही कारण रहा कि आदित्य ठाकरे के वापस लौट जाने के बाद तेजस्वी ने कहा कि महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव में हम सभी जाएंगे। ऐसे में जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के मुंबई महानगरपालिका चुनाव में जाने से शिवसेना (उद्धव गुट) के लिए फायदे वाला हो सकता है। 

इसका कारण यह है कि मुंबई में उत्तर भारतीय लोग बडी संख्या में रहते हैं और कई सीटों पर उनकी भूमिका निर्णायक भी है। बता दें कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव पर शिव सेना (उद्धव गुट) का कब्जा है और आगामी चुनाव में बिहारी मतदाताओं पर उसकी नजर है। कारण कि महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण में शिव सेना दो भागों में विभक्त हो चुकी है और शिव सेना (शिन्दे गुट) भी अपनी अच्छी पकड़ बनाये हुए है। ऐसे में महानगरपालिका चुनाव दोनों गुटों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। 

इस बीच भाजपा ने तंज कसते हुए पुरानी बातों की याद दिलाई है। भाजपा का कहना है कि 2008 में लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। उन्होंने मनसे के साथ शिवसेना पर भी क्षेत्रवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने हमले के खिलाफ बिहार के सांसदों से त्यागपत्र की भी अपील की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जबर्दस्त प्रतिकार किया था। नीतीश ने हमले रोकने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। यही नही कट्टर हिन्दुत्व से लेकर धर्मनिरपेक्षता की बातें होती रही हैं। ऐसे में दोनों का साथ आना शिव सेना के लिए कहां तक फायदेमंद होगा यह तो वक्त ही बतायेगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहार समाचारबृहन्मुंबई महानगरपालिकाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम