लाइव न्यूज़ :

पत्नी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी, नाम के रहस्य से हटाया पर्दा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 01:20 IST

Open in App

पटना, 13 दिसंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम रशेल आइरिस है, जिन्हें बोलने में आसानी के लिहाज से खुद लालू प्रसाद ने "राजश्री" नाम दिया है। तेजस्वी ने सोमवार को इस बात का खुलासा किया।

पिछले हफ्ते दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे विपक्ष के नेता आज अपनी पत्नी के साथ बिहार के अपने गृह क्षेत्र लौट आए। विमान के अंदर जोड़े की तस्वीरें - लाल साड़ी पहने दुल्हन और सफेद खादी कुर्ता-पायजामा पहने दूल्हे की तस्वीरें - सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

पटना हवाई अड्डे के बाहर भारी भीड़ देखी गई जहां रात करीब साढ़े आठ बजे उनका विमान उतरा। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए नेताओं और पार्टी कैडर ने ढोल की थाप पर नृत्य किया।

तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उनके 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पारंपरिक धूमधाम से जोड़े का स्वागत किया गया।

बत्तीस वर्षीय नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गई बधाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।

यादव ने कहा, "यह अच्छी बात है कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर हम पारिवारिक अवसरों पर विनम्र रहते हैं।"

पत्रकारों ने यादव से उनकी पत्नी के नाम को लेकर चल रहे रहस्य के बारे में पूछा।

उन्होंने कहा, "उनका नाम रशेल आइरिस है। वह अब राजश्री के रूप में जानी जाएंगी, यह मेरे पिता द्वारा चुना गया नाम है और बोलने में आसानी के लिए उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है।”

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या नाम परिवर्तन दुल्हन द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने के बाद हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO