लाइव न्यूज़ :

देरी से पहुंची देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगा रिफंड, जानिए क्या है नियम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 09:52 IST

यह पहला मौका है जब देश में किसी ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवादे के मुताबिक सभी यात्रियों को 250 रुपये रिफंड दिया जाएगा। आईआरसीटीसी की ओर से पैसेंजरों को मुफ्त लंच भी परोसा गया।

लखनऊ से दिल्ली के बीच संचालित देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस पहली बार देरी से पहुंची। वादे के मुताबिक सभी यात्रियों को 250 रुपये रिफंड दिया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने ए़डवायजरी जारी की है। सभी यात्रियों के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा गया है। इस पर क्लिक करके अपना रिफंड क्लेम किया जा सकता है। बीमा कंपनी आपका पैसा आपके खाते में भेज देगी। यह पहला मौका है जब देश में किसी ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा मिलेगा।

क्यों लेट हुई तेजस एक्सप्रेस?

लखनऊ जंक्शन पर कृषक एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह से स्टेशन से चलने वाली तमाम गाड़ियों का टाइम टेबल बिगड़ गया। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 82501 तेजस एक्सप्रेस भी पौने तीन घंटे देरी से रवाना हो सकी और दिल्ली पहुंचते-पहुंचते यह साढ़े तीन घंटे लेट हो गई। वापसी में भी यही हाल रहा।

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि कृषक एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के कारण लखनऊ जंक्शन से यह ट्रेन पौने तीन घंटे देरी से रवाना हुई। ऐसे में आईआरसीटीसी अपने वादे के अनुसार यात्रियों को बीमा कंपनी से 250-250 रुपये मुआवजा दिलाएगी।

यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

तेजस एक्सप्रेस की होस्टेस ने देरी के लिए यात्रियों से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा, 'सॉरी...क्षमा कर दीजिए। आपकी ट्रेन लेट हो गई है। आईआरसीटीसी को इस असुविधा के लिए खेद है।' आईआरसीटीसी की ओर से पैसेंजरों को मुफ्त लंच भी परोसा गया।

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत