लाइव न्यूज़ :

तेजस चौहान अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत के क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर वकील तेजस चौहान को पेरिस स्थित इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में दक्षिण एशिया का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है।

चौहान इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे भारतीय होंगे और वह सिंगापुर में रहेंगे।

आईसीसी अदालत की स्थापना 1923 में हुई और उसने व्यापार तथा निवेश में सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक एवं कारोबारी विवादों में मुश्किलों को हल करने में मदद की।

आईसीसी ने कहा कि उसने दक्षिण एशिया के लिए चौहान, पश्चिम एशिया के लिए डेनिया फास और उत्तर एशिया के लिए डोना हुआंग को नियुक्त किया है।

आईसीसी अदालत की अध्यक्ष क्लाउडिया सालोमन ने कहा, ‘‘हम जो भी करते हैं वह पक्षकारों की सेवा और विवाद समाधान प्रक्रिया को उनके लिए आसान बनाने पर केंद्रित होना चाहिए ताकि विवाद समाधान प्रक्रिया उनकी उम्मीदों के अनुरूप हो। हमारे क्षेत्रीय निदेशक हमारी क्षेत्रीय पहुंच बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और आईसीसी अदालत को अपने-अपने क्षेत्रों में कारोबारी तथा कानूनी समुदाय और सरकारी अधिकारियों से जोड़ते हैं।’’

चौहान, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अभिनव भूषण का स्थान लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो