लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो, कहा- मैंने जीने का तरीका बदला है, तेवर नहीं ....

By विकास कुमार | Updated: December 15, 2018 20:46 IST

तेज प्रताप यादव ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अनेक तस्वीरों के साथ उनके अलग-अलग अंदाजों को दिखाया गया है। एक गाने के जरिये तेजप्रताप अपनी बात को लोगों तक पहुंचाते हुए दिख रहे है।

Open in App

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अक्सर ट्विटर पर अपना दम दिखाते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज को बरकरार रखते हुए अपनी बात को लोगों तक पहुंचाया है।

शनिवार को अपने किए ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा, 'हिम्मत जुनून हौसला आज भी वही है, मैंने जीने का तरीका बदला है तेवर नहीं।।।'

 

तेज प्रताप यादव ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अनेक तस्वीरों के साथ उनके अलग-अलग अंदाजों को दिखाया गया है। एक गाने के जरिये तेजप्रताप अपनी बात को लोगों तक पहुंचाते हुए दिख रहे है। इस गाने के माध्यम से वो लोगों को बताना चाह रहे हैं कि वो अपने फैसले पर अडिग हैं। यह गाना हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'संजू' का है।

तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 2 नवम्बर को तलाक की अर्जी दायर की थी। इस मामले में कोर्ट ने ऐश्वर्या राय को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी भेजा था। 

बीच-बीच में ऐसे भी खबरें आती रही हैं कि तेजप्रताप अपने माता-पिता की बात मानकर तलाक की अर्जी वापस ले सकते हैं। लेकिन तेजप्रताप ने हमेशा से इन ख़बरों का खंडन किया है। लोगों को सोशल मीडिया के जरिये वो अक्सर इस तरह के संदेश देते रहते हैं कि वो अपने फैसले पर अडिग हैं। 

ऐसा कहा जा रहा है कि उनके इस फैसले से उनके पिता लालू यादव बहुत नाराज हैं। उन्होंने परिवार के लोगों को तेजप्रताप को मदद पहुंचाने वाले दोस्तों पर नजर रखने को भी कहा है। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवराष्ट्रीय जनता दललालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया