बिहार: तेजप्रताप यादव साइकिल से पहुंचे विधानसभा, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Published: March 2, 2023 05:54 PM2023-03-02T17:54:04+5:302023-03-02T17:56:29+5:30

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव गुरुवार को साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्हें अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसकी तस्वीरें पोस्ट की।

Tej Pratap Yadav reached Bihar assembly by bicycle, gave a message to save environment | बिहार: तेजप्रताप यादव साइकिल से पहुंचे विधानसभा, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, देखें तस्वीरें

पटना की सड़कों पर साइकिल चलाते तेज प्रताप यादव (फोटो- ट्विटर)

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर विभिन्न कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी कड़ी में तेज प्रताप ने गुरुवार को एक बार फिर उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब वे गाड़ी की जगह साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण के लिए अच्छा होता है। सभी को साइकिल चलाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के विधायकों को भी साइकिल चलाना चाहिए और पर्यावरण को बचाना चाहिए।

दरअसल, गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव साइकिल से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को बचाना है तो साइकिल चलाना है। उन्होंने ये भी कहा साइकिल चलाने के पीछे मकसद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है, इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। पर्यावरण को बचाने के लिए साइकिल से ही हमें एक जगह से दूसरी जगह जाना चाहिए, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सकें। 

इससे पहले उन्होंने राबड़ी आवास से विभागीय कार्यालय अरण्य भवन तक करीब एक किलोमीटर साइकिल चलाई थी और फिर साइकिल से ही आवास पर वापस लौटे। इस बीच उन्होंने मीडिया से भी बात की। उन्होंने बताया की रात को उनके सपने मे समाजवादी पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए थे। उन्होंने आगे बताया कि उनसे संवाद के बाद साइकिल से ऑफिस जाने की ठानी।

Web Title: Tej Pratap Yadav reached Bihar assembly by bicycle, gave a message to save environment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे