लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap Yadav Divorce: पटना हाईकोर्ट पहुंचे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय, 45 मिनट तक काउंसिलिंग, कई सवाल जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2022 20:34 IST

Tej Pratap Yadav Divorce: तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय न्याय कक्ष में उपस्थित थे. तेजप्रताप की मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और ऐश्वर्या के पिता चन्द्रिका राय न्याय कक्ष में उपस्थित रहे.

Open in App
ठळक मुद्देमामले की सुनवाई अब अगली सुनवाई 19 जुलाई को की जाएगी.कोर्ट ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा था.तेज प्रताप-ऐश्वर्या को आमने-सामने बैठाकर काउंसलर्स ने आखिरी बार पूछा कि साथ रहना है या नहीं?

पटनाः पटना हाईकोर्ट में आज तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की तलाक से जुडे़ मामले की अपील पर सुनवाई हुई. न्यायाधीश आशुतोष कुमार सिंह और न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार की खंडपीठ ने इस अपील पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुलह का प्रयास करने को कहा.

इस दौरान दोनों के बीच तलाक मामले में काउंसिलिंग भी हुई. तेज प्रताप-ऐश्वर्या को आमने-सामने बैठाकर काउंसलर्स ने आखिरी बार पूछा कि उन्हें साथ रहना है या नहीं? सूत्रों के अनुसार करीब 45 मिनट तक हाईकोर्ट में तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की काउंसिलिंग हुई. इस मामले में आगे भी काउंसलिंग होगी या नहीं, इसकी तिथि नहीं बताई गई है.

आज तेजप्रताप और ऐश्वर्या न्याय कक्ष में उपस्थित थे. इनके साथ तेजप्रताप की मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और ऐश्वर्या के पिता चन्द्रिका राय न्याय कक्ष में उपस्थित रहे. सारी सुनवाई बंद कक्ष में हुई. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा कि क्या दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है? कोर्ट ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा था.

ऐश्वर्या की ओर से वरीय अधिवक्ता पी एन शाही ने कोर्ट के पक्ष रखा. जबकि तेजप्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश व भरणपोषण (मेंटेनेन्स) से जुडे मामले में राशि को बढाने को लेकर हाई कोर्ट में अपील दायर किया गया है. इस मामले की सुनवाई अब अगली सुनवाई 19 जुलाई को की जाएगी.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल