लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप से की तलाक अर्जी पर आज पटना कोर्ट में सुनवाई, पत्नी ऐश्वर्या माता-पिता के साथ पहुंची कोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2019 13:53 IST

पटना के स्थानीय दीवानी अदालत में तेज प्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया था कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांगा जा सकता है।  

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने शादी के कुछ महीने बाद ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की मांग की थी। जिसकी कुछ दिनों पटना के एक कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी। अब इस मामले में आठ अगस्त को पत्नी ऐश्वर्या कोर्ट पहुंचीं हैं। तलाक की अर्जी के बाद से ही ऐश्वर्या अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं और कोर्ट में भी वह अपने माता-पिता के साथ ही पहुंची।

तेज प्रताप ने कोर्ट में कहा था कि वह दम घोटू माहौल में नहीं जी सकते और तलाक के अपने फैसले पर अडिग हैं। तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने तलाक की याचिका पर कहा था, 'वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते। तेज प्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज ऐक्ट के तहत अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। 

स्थानीय दीवानी अदालत में तेज प्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया था कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांगा जा सकता है।  

तेज प्रताप ने कोर्ट में यह भी बताया था, शुरुआत में तो मेरे घरवालों ने भी उसका(ऐश्वर्या राय) काफी साथ दिया लेकिन बाद में धीरे-धीरे घरवालें भी उससे तंग आ गए। वह किसी की भी बात को नहीं सुनती है। ना ही वो मेरे घरवालों की इज्जत करती है।

12 मई को हुई थी तेज प्रताप औप ऐश्वर्या की शादी,  कौन हैं ऐश्वर्या  तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी  12 मई को हुई थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे। 

चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पैरोल पर रिहा होकर शादी में शिरकत की थी। मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल