लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप की फूटा गुस्सा, कहा- आरजेडी के भीतर RSS -बजरंग दल के लोग आ गए हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2018 04:56 IST

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के मन का गुबार एक बार फिर फूट पड़ा है।  

Open in App

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के मन का गुबार एक बार फिर फूट पड़ा है।  पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘आरजेडी में आरएसएस, बजरंग दल के जो नेता घुसे हुए हैं, उन लोगों को उनसे जलन होती है।’

 RJD Foundation Day: तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को पहनाया मुकुट, बोले- छोटे भाई को बहुत आगे बढ़ना है

इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि उन्होंने तो गांधी मैदान में ही अर्जुन को मुकुट पहना दिया था और अब वह एक तीर से 10 -10 निशाने लगाएंगे। खबर के अनुसार वह पार्टी नें अपनी अनदेखी से खासा नाराज हैं और इसी के चलते उनका गुस्सा फूटा है। यही कारण है कि उन्होंने हाल ही में पार्टी में फूट डालने  के आरोप लगाए थे और कहा था कि पार्टी में उनका अपमान किया जा रहा है। उनका कहना है कि पार्टी नें उनकी कोई भी बात नहीं सुनी जा रही है साथ ही उनका अपमान भी किया जा रहा है। जबकि वह अपने भाई तेजस्वी यादव का लगातार समर्थन कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए भी लिखा था कि ‘मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं। 

राजद में नीतीश कुमार की नहीं होगी वापसी, तेजप्रताप यादव ने नो एंट्री का दिखाया पोस्टर

वहीं, हाल ही में  तेजप्रताप ने अपने फेसबुक वॉल पर ये बात लिखा। उन्होंने परेशान होकर लिखा कि उनकी पार्टी के ही कई लोग उनके विरुद्ध अफवाह फैला रहे हैं, उन्होंने आगे लिखा कि राजद के नेता ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू और विधान पार्षद सुबोध राय गलत अफवाह फैला रहे हैं।तेज प्रताप ने फेसबुक पर दर्द बयां करते हुए लिखा है कि जब मैं इसकी शिकायत अपनी मां से करता हूं तो मुझे ही डांट पड़ जाती है जिस वजह से मैं दवाब में हूं।

 उन्होंने लिखा था कि  हाल ही में मैं महुआ विधानसभा में चाय पार्टी के लिए पहुंचे तो वहां के कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टटू और एमएलसी सुबोध राय गलत अफवाह उड़ाकर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। इन दोनों ने मेरे बारे में ऐसे-ऐसे शब्द कहे जो मैं नहीं बता सकता। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी