लाइव न्यूज़ :

किशोरी को पांच लोगों ने पीटा, अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:14 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने कथित रूप से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के लडपुरा गांव के रहने वाले रमेश शर्मा के बाग में बुलंदशहर के रहने वाले रामू माली रखरखाव का काम करते थे और तथा वह अपने परिवार सहित वहीं पर रहते थे। पांडे ने बताया कि उसके थोड़ी दूर पर बुलंदशहर के ही रहने वाले माली धारा सिंह अपने परिवार सहित रहता था। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को रामू के बाग से लोहे का गाटर चोरी हो गया और इस चोरी का शक उसने धारा के बेटे पर जाहिर किया और इस बात को लेकर रामू तथा धारा के बीच मारपीट हो गयी । उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव में आई रामू की 13 वर्षीय बेटी रेखा को गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की देर रात रेखा की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि रामू की शिकायत पर पुलिस ने धारा, रवि, गौरव, सौरव, और रानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एयरफोर्स अधिकारी और बारातियों के बीच चले लात घूंसे, कपड़े फटे, बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगने पर हुआ विवाद

क्राइम अलर्टUP Crime: बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर छत से फेंका, हुई मौत, पुलिस एनकाउंटर में आरोपियों को मारी गई गोली

क्राइम अलर्टBulandshahr: 18 महीने के मासूम का कत्ल, पड़ोसी के घर संदूक में मिला शव; 12वीं के छात्र पर लगा आरोप

क्राइम अलर्टप्रेमिका की शादी तय हुई, प्रेमी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी की

क्राइम अलर्टVIDEO: ज्वैलर शॉप में गहने देखने पहुंची महिला निकली चोर, 6 लाख के हार पर हाथ किया साफ; CCTV के खुला राज

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर