लाइव न्यूज़ :

परिसर में कोविड प्रबंधन केंद्र न खोलने पर शिक्षक संघ ने जेएनयू की निंदा की

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने परिसर में कोविड देखभाल सुविधा शुरू किये जाने को लेकर शनिवार को जेएनयू प्रशासन के ‘गैर-सहयोगात्मक’ रवैये की आलोचना की।

जेएनयूटीए के अध्यक्ष मिलाप सी शर्मा और सचिव मौसमी बासु के हस्ताक्षर वाले एक बयान में विश्वविद्यालय प्रशासन से अड़ियल रुख न अपनाने और रहवासियों द्वारा की गई मांगों को लेकर लचीलापन दिखाने को कहा।

शिक्षक संघ ने कहा कि भौतिक सुविधाओं को ताला लगाकर रखने और जरूरत में रहवासियों को उसके इस्तेमाल के लिये उपलब्ध न कराना वास्तव में “आपराधिक” है।

उसने कहा, “परिसर में कोविड प्रबंधन केंद्र खोले जाने को लेकर दिये गए सुझाव पर प्रतिक्रिया देने में जेएनए प्रशासन के गैर सहयोगात्मक रुख की जेएनयूटीए कड़ी निंदा करता है…”

जेएनयूटीए आवासीय परिसरों में छोटे कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के लिये दिल्ली सरकार द्वारा 18 अप्रैल 2021 को जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर में ऐसा प्रबंधन केंद्र खोलना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?