लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की कोविड-19 सर्वे टीमों में शिक्षकों को शामिल किया गया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों के अनेक शिक्षकों को राष्ट्रीय राजधानी में घर-घर जाकर कोविड-19 सर्वेक्षण कर रहीं टीमों का हिस्सा बनाया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया था कि एम्स, दिल्ली सरकार और नगर निगमों की टीमें शहर में सर्वेक्षण करेंगी और इस दौरान लक्षणों से ग्रस्त पाए गए सभी लोगों को जांच के बाद जरूरी इलाज मुहैया कराया जाएगा।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ''निगरानी टीमों का गठन करके उन्हें दिल्ली के हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में घर-घर जाकर सभी परिवारों का सर्वे करने के काम में लगा दिया गया है। सर्वे पांच दिन में पूरा किया जाना है और प्रत्येक टीम को एक दिन में 50 परिवारों का सर्वे करना है।''

अधिकारी ने कहा, ''अभियान के दौरान शिक्षकों को फील्ड ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा, लिहाजा वे न तो ऑनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे और न ही कोई अन्य आधिकारिक कामकाज कर पाएंगे। ''

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई थी। इसके अलावा एक दिन में सबसे अधिक 131 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 7,943 तक पहुंच गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी