Teachers Day 2022: 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदान करेंगी, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 25, 2022 07:30 PM2022-08-25T19:30:04+5:302022-08-25T19:32:08+5:30

Teachers Day 2022: महाराष्ट्र से शशिकांत संभाजीराव कुल्थे, सोमनाथ वामन बाल्के और कवित संघवी, तेलंगाना से कंडला रमैया, टी एन श्रीधर और सुनीता राव शामिल हैं।

Teachers Day 2022 celebrated 5th September President Droupadi Murmu confer National Award 46 selected teachers Ministry of Education | Teachers Day 2022: 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदान करेंगी, यहां देखें लिस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Highlightsराष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है।बिहार से सौरभ सुमन एवं निशी कुमारी हैं।

Teachers Day 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्कूली शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिये 5 सितंबर को 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, चुने गए शिक्षकों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना से तीन-तीन शिक्षक शामिल हैं । इन चार राज्यों से पुरस्कार प्राप्त करने के लिये चुने गए शिक्षकों में हिमाचल प्रदेश से युद्धवीर, वीरेन्द्र कुमार और अमित कुमार, पंजाब से हरप्रीत सिंह, अरुण कुमार गर्ग और वंदना शाही, महाराष्ट्र से शशिकांत संभाजीराव कुल्थे, सोमनाथ वामन बाल्के और कवित संघवी, तेलंगाना से कंडला रमैया, टी एन श्रीधर और सुनीता राव शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रति वर्ष 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित शिक्षकों में उत्तराखंड से प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी, राजस्थान से सुनीत एवं दुर्गाराम मुवाल, मध्य प्रदेश से नीरज सक्सेना एवं ओमप्रकाश पाटीदार, बिहार से सौरभ सुमन एवं निशी कुमारी, कर्नाटक से जी पोनशंकरी एवं टी पी उमेश, सिक्किम से माला जे दोरजी एवं सिद्धार्थ योनजोन आदि शामिल हैं।

Web Title: Teachers Day 2022 celebrated 5th September President Droupadi Murmu confer National Award 46 selected teachers Ministry of Education

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे