लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान: अध्यापक बेटे ने बेरहमी से बुजुर्ग मां को पीटा, मरने के बाद किया ब्रह्मभोज, वीडियो वायरल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 2, 2018 19:30 IST

राजस्थान का यह वायरल वीडियो 18 जनवरी को बनाया गया है। पिटाई और इसके बाद महिला की मौत हो गई। 27 जनवरी को गांव में ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया।

Open in App

अलवर के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाट बहरोड़ गांव में एक शिक्षक की करतूत ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, उसने अपनी मां के साथ ऐसा सुलूक किया जो वायरल हो गया है। वीडियो में 6 साल से पैरालाइसिस से पीड़ित 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके शिक्षक बेटे द्वारा प्रताड़ित करता हुआ दिखा जा सकता है। हालांकि यह अब यह बुजुर्ग महिला दुनिया से विदा हो गई है।

पिछले दिनों बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया और सामूहिक भोज कर हजारों लोगों को खाना खिलाया गया। इसके बाद वीडियो वायरल होने से शक गहरा गया। पुलिस ने मृतका के बेटे जोगेंद्र के खिलाफ महिला कों प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस की जांच में सामने आया है यह वीडियो 18 जनवरी को बनाया गया और इसके बाद महिला की मौत हो गई। 27 जनवरी को गांव में ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। यह वीडियो भी मृतका के पोते ओर आरोपी शिक्षक के भतीजे ने बनाया था, जिसके पुलिस बयान दर्ज कर रही है। पुलिस आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को मौत पर शक है और अत्याचार व प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक से पूछताछ के लिए पुलिस गांव में चक्कर लगा रही है, लेकिन वह फरार हो गया है। शिक्षक की पत्नी भी शिक्षिका है।

यह वीडियो उसके भाई के मकान की छत की खिड़की से उसके भतीजे ने सबक सिखाने के लिए बनाकर वायरल कर दिया, जिसमें बताया गया कि मारपीट करने से महिला की मौत हुई है। मरने के बाद समाज में अपनी इज्जत रखने के लिए मृत्यु भोज भी किया गया।

महिला के तीन बेटे हैं बड़ा बेटा भूतपूर्वक सैनिक है, छोटा बेटा राजस्थान पुलिस में नौकरी करता है और जो वीडियो में अपनी मां के साथ मारपीट करता दिख रहा है वो मंझला बेटा है, जिसका नाम सुल्तान चौधरी है।

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक का कहना है कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है और लोकेशन के आधार पर वीडियो का स्थान सही पाया गया। ये वीडियो आरोपी के शिक्षक के भतीजे ने बनाया है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह