लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण के मामले में आरोपी शिक्षक ने सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:01 IST

Open in App

कोच्चि, 15 जून यौन शोषण के मामले में आरोपी एक शिक्षक ने मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपने खिलाफ ‘‘आरोपों का सच सामने लाने के लिए’’ सीबीआई जांच का आग्रह किया।

पद्मराजन ने अपनी याचिका में कहा कि वह एक खास राजनीतिक दल के बड़े समर्थक हैं और उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे एक खास समुदाय ‘भड़क’ गया, जो उस क्षेत्र में बहुसंख्यक है और उनपर आरोप लगा दिया कि उन्होंने अपने स्कूल में पढ़ने वाली 10 वर्षीय एक बच्ची का यौन शोषण किया।

आरोपों की गंभीरता के चलते सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में अपराध शाखा को जांच सौंप दी थी।

पद्मराजन ने कहा कि सैकड़ों गवाहों से पूछताछ की गई और तथ्यों से अवगत लोगों से मौखिक तौर पर वैज्ञानिक गवाही ली गई, लेकिन पुलिस इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई कि उन्होंने पॉक्सो के तहत दंडनीय अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान संबंधित खास समुदाय के दबाव में जांच स्थानीय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंप दी गई।

शिक्षक ने कहा कि एसआईटी की जांच सही दिशा में नहीं जा रही है और वह उन्हें पॉक्सो के तहत फंसाकर जांच बंद करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि केवल सीबीआई जांच, उचित एवं निष्पक्ष जांच ही सत्य को सामने ला सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?