लाइव न्यूज़ :

TDP प्रमुख नायडू ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से कहा-अमरावती से नहीं हटाएं राजधानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 17:20 IST

विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष शीत सत्र 20 जनवरी से शुरू होगा ताकि उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा स्वीकृत ‘‘डिस्ट्रीब्यूटेड कैपिटल फंक्शंस’’ को मंजूरी दी जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रबाबू नायडू ने CM रेड्डी से अपील की कि राज्य की राजधानी को अमरावती से नहीं हटाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे करीब 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश वापस हो जाएगा

तीन राजधानी के प्रस्ताव पर आंध्र प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र से पहले तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी से अपील की कि राज्य की राजधानी को अमरावती से नहीं हटाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे करीब 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश वापस हो जाएगा और किसानों को भी कष्ट उठाना पड़ेगा। अपने कार्यकाल के दौरान अमरावती को राजधानी बनाए जाने में किसी भी तरह की ‘‘अनियमितताओं’’ से इंकार करते हुए नायडू ने कहा कि अमरावती में उनका कोई ‘‘निहित स्वार्थ’’ नहीं था।

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य को होने वाले किसी अन्य क्षति को नियंत्रित करने के लिए लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि आंध्र प्रदेश ‘‘विनाश की राह’’ पर है। नायडू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अगर समझौतों का सम्मान नहीं किया तो इससे राज्य की छवि खराब होगी और भविष्य के निवेश के लिए निवेशकों का विश्वास खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य पहले ही ऋणग्रस्त है। पिछले वर्ष मई में सत्ता संभालने वाली वाईएसआरसीपी सरकार ने ठेके देने और तत्कालीन मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को मुख्य भूमि आवंटित करने में पूर्ववर्ती नायडू सरकार द्वारा अनियमितताएं करने के आरोप लगाए।

विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष शीत सत्र 20 जनवरी से शुरू होगा ताकि उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा स्वीकृत ‘‘डिस्ट्रीब्यूटेड कैपिटल फंक्शंस’’ को मंजूरी दी जा सके। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि विशाखापत्तनम में कार्यकारी राजधानी हो, अमरावती में विधायी राजधानी हो और कुर्नूल में न्यायिक राजधानी बने। विजयवाड़ा से ‘पीटीआई’ को दिए गए साक्षात्कार में नायडू ने कहा कि तीन राजधानी बनाने का कोई ‘‘तर्क नहीं’’ है।

उन्होंने सरकार की प्रस्तावित योजना को तेलुगु देशम पार्टी के खिलाफ अभियान करार दिया। नायडू ने कहा, ‘‘जब निर्माण इतना आगे चरण में पहुंच चुका है तो राजधानी बदलने का क्या मतलब है? करीब 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का संकल्प जताया गया है जिससे राज्य में करीब 50 हजार नौकरियों के सृजन की संभावना है। अस्पताल से शिक्षा केंद्र तक करीब 130 संस्थान बनने हैं। अगर राजधानी बदलती है तो ये सब नहीं होंगे।’’ अमरावती के विकास पर दस हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। तेदेपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर राजधानी बदली तो पर्यावरण क्षति की समस्या भी आएगी क्योंकि जमीन का इस्तेमाल कृषि के लिए नहीं किया जा सकेगा।

टॅग्स :तेलंगानावाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर