लाइव न्यूज़ :

टाटा मेडिकल ने कोविड-19 के लिए तीव्र जांच समाधान विकसित किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर ‘टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स’ (टाटा एमडी) ने बुधवार को कहा कि उसने ओमीक्रोन स्वरूप से खतरे के बीच भारत में जांच क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने को लेकर कोविड-19 के लिए एक तीव्र जांच समाधान स्वदेश विकसित किया है।

कंपनी ने दावा किया कि यह समाधान, टाटा एमडी चेक एक्सप्रेस आरटी-पीसीआर, कई क्षेत्रों में लागू किया जा सकता है, जैसे हवाई अड्डों और अन्य ऐसे स्थानों पर जहां त्वरित और विश्वसनीय जांच की आवश्यकता होती है।

उसने कहा कि भारत में किये गये अध्ययन में अगले साल फरवरी में मामलों में संभावित वृद्धि की ओर इशारा किया गया है और आरटी-पीसीआर कोविड जांच की मांग में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है और ऐसे में यह समाधान किफायती हैं और तेजी से परिणाम देता है।

कंपनी ने कहा कि इस चुनौती का सामना करने के लिए टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स (टाटा एमडी) ने स्वदेशी तौर पर कोविड जांच समाधान विकसित किया है जो भारत की कोविड जांच क्षमता को काफी बढ़ाएगा।

इसके समाधानों में एक किट ‘टाटा एमडी चेक एक्सएफ’ शामिल है, यह एक ऐसा किट है जिसका प्रसंस्करण समय एक घंटा है और यह प्रति मशीन प्रति बैच 30 नमूनों की जांच कर सकता है। इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा 95 प्रतिशत से अधिक संवेदनशीलता और 100 प्रतिशत विशिष्टता के साथ स्वीकृति दी गई है।

कंपनी ने कहा कि दूसरी ‘टाटा एमडी चेक आरटी-पीसीआर फास्ट 3जीन’ किट है जो 90 मिनट के प्रसंस्करण समय के साथ तेजी से प्रति मशीन प्रति बैच 90 नमूनों की जांच कर सकता है। कंपनी ने कहा कि इसे आईसीएमआर द्वारा 100 प्रतिशत संवेदनशीलता और 100 प्रतिशत विशिष्टता के साथ मंजूरी दी गई है।

टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स के सीईओ गिरीश कृष्णमूर्ति ने कहा कि कंपनी स्वदेशी रूप से नवीन चिकित्सा तकनीकों को विकसित करने और कोविड-19 जांच के लिए कई नई तकनीकों पर काम करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये एक्सप्रेस परीक्षण समाधान कई क्षेत्रों में लागू किए जा सकते हैं, जैसे हवाई अड्डों और अन्य ऐसे स्थानों पर, जहां त्वरित और विश्वसनीय जांच की आवश्यकता होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos