लाइव न्यूज़ :

Tapi Assembly Seat By-Election 2023: तापी विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, 1 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान, 15 हजार से ज्यादा मतदाता, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2023 14:02 IST

Tapi Assembly Seat By-Election 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवा लोरिन ने बताया कि 23 मतदान केंद्रों में से किसी पर भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ था और शाम चार बजे तक जारी रहेगा।भारतीय चुनाव समिति (ईसीआई) द्वारा मतदान पर सीधे निगरानी रखी जा रही है।

Tapi Assembly Seat By-Election 2023: नगालैंड के मोन जिले में तापी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को 1 बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तापी विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार से ज्यादा मतदाता हैं, जो अपने अपने वोट डालेंगे।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवा लोरिन ने बताया कि 23 मतदान केंद्रों में से किसी पर भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। लोरिन ने कहा, ''23 मतदान केंद्रों से किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। 1 बजे तक 15,256 मतदाताओं में से 70 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं।''

मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ था और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन अधिकारी रोंगसेनमेनला जमीर ने बताया कि सभी 23 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जा रही है और नगालैंड के सीईओ और भारतीय चुनाव समिति (ईसीआई) द्वारा मतदान पर सीधे निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि कुल 15,256 मतदाताओं में 7,788 पुरुष और 7,468 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के विधायक नोके वांगनाओ का 28 अगस्त को निधन होने के बाद तापी विधानसभा सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। सत्तारूढ़ एनडीपीपी के उम्मीदवार वांगपांग कोन्याक और कांग्रेस उम्मीदवार वांगलेम कोन्याक उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :उपचुनावनागालैंडचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos