लाइव न्यूज़ :

मुखर्जी नगर में टैंपो ड्राइवर से मारपीट मामला, 10 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

By भाषा | Updated: July 2, 2019 19:54 IST

दिल्ली पुलिस ने अदालत के सामने सौंपी गयी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि टैंपो ड्राइवर और उसके बेटे ने काफी आक्रामक रवैया अख्तियार कर रखा था लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें घसीट कर ले जाने के गैर पेशेवर रवैये की जगह कर्मियों को धीरज और पेशेवर तरीके से मामले से निपटना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त स्थायी वकील सत्यकाम ने कहा कि आपराधिक मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है।अदालत घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 

दिल्ली उच्च न्यायालय को पुलिस ने मंगलवार को अवगत कराया कि पिछले महीने मुखर्जी नगर में एक टैंपो ड्राइवर और उसके नाबालिग बेटे से मारपीट के मामले में संलिप्त उसके 10 कर्मियों का तबादला किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने अदालत के सामने सौंपी गयी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि टैंपो ड्राइवर और उसके बेटे ने काफी आक्रामक रवैया अख्तियार कर रखा था लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें घसीट कर ले जाने के गैर पेशेवर रवैये की जगह कर्मियों को धीरज और पेशेवर तरीके से मामले से निपटना चाहिए था।

टैंपो ड्राइवर सरबजीत सिंह और पुलिस कर्मियों के बीच लड़ाई के कई वीडियो क्लिप 16 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ को बताया गया कि जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया, वह दिल्ली पुलिस की पहली बटालियन से जुड़े थे और अगले 24 घंटे में नयी तैनाती मिलेगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त स्थायी वकील सत्यकाम ने कहा कि आपराधिक मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ संयुक्त विभागीय जांच की जाएगी। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख निर्धारित की है। अदालत घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए