लाइव न्यूज़ :

सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना: सीडीएस रावत के घर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने परिवार को दी हालात की जानकारी, संसद में कल देंगे बयान

By विशाल कुमार | Updated: December 8, 2021 16:26 IST

वायुसेना के एमआई-17 सैन्य हेलीकॉप्टर में देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई वरिष्ठ अधिकारी सहित 14 लोग सवार थे। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन लोगों को बचाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोग सवार थे।रक्षा मंत्री पांच मिनट के लिए सीडीएस रावत के घर गए थे।दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन लोगों को बचाया गया।

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोगों की मौत के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के दिल्ली स्थित घर पहुंचकर मौजूदा हालात की जानकारी दी।

वायुसेना के एमआई-17 सैन्य हेलीकॉप्टर में देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई वरिष्ठ अधिकारी सहित 14 लोग सवार थे।

सीडीएस रावत के दिल्ली स्थित घर पर उनकी छोटी बेटी रहती हैं. राजनाथ सिंह वहां पर करीब पांच मिनट रुके और इसके बाद वहां से चले गए। सिंह के जाने के बाद सीडीएस रावत के घर पर परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन लोगों को बचाया गया जिनका इलाज वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, अभी तक सीडीएस रावत और उनकी पत्नी की मौजूदा हालत के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

पहले उम्मीद की जा रही थी कि रक्षा मंत्री आज लोकसभा में बयान देंगे लेकिन बाद में इसे कल तक के लिए टाल दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, सीडीएस बिपिन रावत कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे।

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल के दृश्यों में बड़े पैमाने पर आग की लपटें और स्थानीय लोगों को तत्काल बचाव कार्यों में मदद करते हुए दिखाया गया है।

वायुसेना प्रमुख विवेक राम चौधरी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री घटनास्थल का दौरा करने के लिए निकल चुके हैं।

शुरुआत में चार लोगों की मौत की खबर आई थी जबकि बाकी के शव तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटना के क्षेत्र में पहाड़ी से नीचे की ओर देखा गया था। बाकी के शवों को वहां से निकाला गया। आस-पास के ठिकानों से खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

12 सदस्यीय टीम के साथ कम से कम छह एम्बुलेंस टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। सूत्रों ने कहा कि अस्पताल भेजे गए मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है।

भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा था कि वायुसेना का एक एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने दुर्घटना के पीछे घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता को संभावित कारण बताया है।

टॅग्स :बिपिन रावतराजनाथ सिंहArmyहेलीकॉप्टरसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं