लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु कोविड-19 टीकों के लिए निकालेगा वैश्विक निविदा, ऑक्सीजन लाने के लिए ट्रेनों की मदद लेगा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:41 IST

Open in App

चेन्नई, 12 मई तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 टीकों की खरीद के लिए वैश्विक निविदा निकाली जाएगी तथा 18-45 साल के उम्र के लोगों को तेजी से टीका लगाने के लिए सभी कदम उठाये जाएंगे।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उद्योगों एवं चिकित्सा विभाग को और ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए तत्काल और इकाइयां लगाने तथा अन्य राज्यों में स्थित इस्पात संयंत्रों से उसे हासिल करने एवं ट्रेनों से उसे तमिलनाडु लाने का इंतजाम करने का आदेश दिया।

इस बीच दक्षिण रेलवे ने कहा है कि उसने आज तिरूवल्लूर से ओड़िशा के लिए तमिलनाडु से पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस भेजी है जो खाली कंटेनरों को लेकर 13 मई को राउरकेला पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि यह ट्रेन ऑक्सीजन से भरे कंटेनरों को लेकर 16 मई को तमिलनाडु पहुंच सकती है।

कर्नाटक और तेलंगाना उन राज्यों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड-19 टीके खरीदने के लिए वैश्विक निविदा निकालने का निर्णय लिया है।

तमिलनाडु में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए यहां स्टालिन की अध्यक्षता में एक बैठक होने के बाद सरकार ने कहा कि राज्यों को टीके की करीब 13 लाख खुराकों का आवंटन 18-45 साल के सभी लोगों को टीकाकरण में शामिल करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ इसलिए सरकार ने टीकों की खरीद के लिए वैश्विक निविदाएं निकालने का फैसला किया है।’’

केंद्र 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए सभी राज्यों को टीके की खुराक दे रहा है । उसने अब कहा है कि राज्यों को 18-45 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए स्वयं ही टीका खरीदना चाहिए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि (तमिलनाडु में) 18-45 साल के लोगों को तेजी से टीका लगाने के लिए सारे कदम उठाये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग