लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में पहुंचे ये दिग्गज न्यायाधीश, जानें क्या है माजरा ?

By भाषा | Updated: August 16, 2018 02:39 IST

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की ओर से  आयोजित ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में मद्रास उच्च न्यायालय के ज्यादातर न्यायाधीशों ने हिस्सा नहीं लिया जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है। 

Open in App

चेन्नई, 16 अगस्त : तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की ओर से  आयोजित ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में मद्रास उच्च न्यायालय के ज्यादातर न्यायाधीशों ने हिस्सा नहीं लिया जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्य न्यायाधीश के शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान न्यायाधीशों के बैठने के इंतजाम को लेकर एक न्यायाधीश ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मुद्दा उठाया था। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश विजया कमलेश ताहिलरमानी के अलावा उच्च न्यायालय के कुछ और न्यायाधीशों ने हिस्सा लिया। 

न्यायाधीशों के लिए आरक्षित ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आईं। न्यायालय के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर न्यायाधीश ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहते थे। 

राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘ऐट होम’ में शामिल होने वालों में मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप-मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम भी थे।

यह वाकया तब पेश आया है जब बीते 12 अगस्त को न्यायमूर्ति ताहिलरमानी के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को मंत्रियों एवं पुलिस अधिकारियों के पीछे दूसरी कतार में बिठाया गया था। इससे न्यायाधीशों में नाराजगी थी।न्यायमूर्ति एम एस रमेश ने एक वॉट्सऐप मेसेज में न्यायाधीशों के बैठने के इंतजाम पर नाराजगी जाहिर की थी। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब