लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनावः पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा पर नकेल, आयोग ने लगाया प्रतिबंध, 48 घंटे नहीं कर सकेंगे प्रचार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2021 14:37 IST

Tamil Nadu Legislative Assembly Elections: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने द्रमुक नेता ए. राजा पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक सांसद ने कहा कि उन पर ऐसी टिप्पणी करने का ‘गलत आरोप’ लग रहा है।गौरतलब है कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजा पर परोक्ष रूप से निशाना साधा था।अन्नाद्रमुक नेता पलानीस्वामी के समर्थन में बोलते हुए राजनाथ ने राजा पर जमकर निशाना साधा।

Tamil Nadu Legislative Assembly Elections: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर द्रमुक नेता ए राजा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

निर्वाचन आयोग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं द्रमुक के स्टार प्रचारक ए राजा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है। उनका नाम डीएमके के स्टार प्रचारक की सूची से हटा दिया और 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से उन्हें हटा दिया है। तमिलनाडु के सीएम और उनकी मां के बारे में टिप्पणी की थी।

आयोग ने कहा कि ए राजा का जवाब संतोषजनक नहीं है। आयोग ने कहा कि जमीनी रिपोर्टों के आधार पर उसका मानना है कि "आपके भाषण की सामग्री न केवल अपमानजनक है, बल्कि अश्लील और महिलाओं के मातृत्व की गरिमा को भी कमतर करती है, यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन प्रतीत होता है।’’

नोटिस में कहा गया है, "आयोग आपको इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 31 मार्च को शाम छह बजे या उससे पहले का समय देता है, इसमें असफल रहने पर आयोग आपके बिना किसी और संदर्भ के फैसला करेगा।’’

नोटिस में कहा गया है कि चुनाव आयोग को अन्नाद्रमुक की ओर से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजा ने 26 मार्च को थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव कार्यक्रम के दौरान पलानीस्वामी के खिलाफ अपमानजनक एवं निंदनीय बयान दिया था।

नोटिस में कहा गया है कि द्रमुक सांसद के खिलाफ केंद्रीय अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता और जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 के तहत एक मामला दर्ज किया है। आयोग ने राजा द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ की गयी कुछ अन्य टिप्पणियों का भी जिक्र किया है।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावएआईडीएमकेडीएमकेविधान सभा चुनाव 2021तमिलनाडुभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष