लाइव न्यूज़ :

...और इस राज्य में हो गई लोगों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने पेट्रोल पर एक साथ घटा दिए इतने रुपये

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 13, 2021 16:39 IST

एक ओर जहां देश भर में महंगाई और बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी की जेब कट रही है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्य सरकार अपने नागरिकों राहत देने की भी कोशिश कर रही है. महंगाई के बीच आई ये खबर लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

Open in App

एक ओर जहां देश भर में महंगाई और बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी की जेब कट रही है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्य सरकार अपने नागरिकों राहत देने की भी कोशिश कर रही है. महंगाई के बीच आई ये खबर लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. दरअसल, तमिलनाडु ने अपने राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल पर एक साथ तीन रुपये घटा दिए हैं. ये घोषणा राज्य में बजट पेश करने की गई. राज्य सरकार ने सदन में कहा कि उन्होंने पेट्रोल बढ़ते दामों के बीच इस पर तीन रुपये की कटौती करने का फैसला किया है.

शुक्रवार को तमिलनाडु में राज्य का बजट पेश किया गया. तमिलनाडु के वित्त मंत्री पीटीआर पलानीवेल ठियागा राजन ने पहले पेपरलेस बजट को पेश करते हुए सदन में बताया कि तमिलनाडु सरकार ने स्टेट एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है. उन्होंने कहा, सरकार ने पेट्रोल के दामों पर स्टेट एक्साइज ड्यूटी कम की है. राज्य में पेट्रोल के दामों में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है. हालांकि इस फैसले से राज्य सरकार को इस वर्ष 1,160 करोड़ रुपए का नुकसान होगा.

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोगों ने इस खुशी जाहिर की. वहीं कुछ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार की बढ़िया पहल है अगर तमिल नाडु सरकार इस तरह का फैसला ले सकती है तो बाकी राज्य सरकारों को भी इस बारे में सोचना चाहिए. 

वहीं सदन में बजट पेश करने के दौरान राज्य सरकार ने न सिर्फ पेट्रोल पर तीन रुपये घटाने की घोषणा की बल्कि कई महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई. तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने इसके अलावा महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, सरकारी महिला कर्मचारियों का मातृत्व अवकाश 9 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया है. 

वहीं इसके अलावा वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कि,  राज्य के सभी 79,395 छोटे गांवों के हर व्यक्ति को प्रति दिन 55 लीटर साफ पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाएंगे. तमिलनाडु सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में एक लाख से अधिक आबादी वाले 27 शहरों में भूमिगत जल निकासी योजना जल्द लागू होगी.

टॅग्स :पेट्रोल का भावतमिलनाडुपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी