लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: अन्नाद्रमुक के नए महासचिव बनें एडप्पादी पलानीस्वामी, मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज की ओ पनीरसेल्वम की याचिका

By अंजली चौहान | Updated: March 28, 2023 14:47 IST

मद्रास हाईकोर्ट द्वारा एआईएडीएमके के महासचिव चुनाव पर रोक लगाने की मांग करने वाली ओ.पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) गुट द्वारा याचिका पर विचार करने से इनकार करने के बाद पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक महासचिव के रूप में चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमद्रास हाईकोर्ट ने ओ.पन्नीरसेल्वम की याचिका की खारिज अन्नाद्रमुक के महासचिव चुनाव को रोकने के लिए दायर की गई थी याचिका एडप्पादी के पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के महासचिव चुने गए हैं

चेन्नई: तमिलनाडु में एआईएडीएसके के नए महासचिव के रूप में एडप्पादी पलानीस्वामी को नियुक्त किया गया है। इस दौरान अन्नाद्रमुक के मुख्यालय में जश्न मनाया गया। पलानीस्वामी पहले पार्टी के अंतरिम महासचिव थे।

दरअसल, मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के कुमारेश बाबू द्वारा अन्नाद्रमुक महासचिव के चुनाव पर रोक लगाने की ओ पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों की अंतरिम अर्जियों को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अन्नाद्रमुक के नए महासचिव की घोषणा करते हुए समर्थकों ने जश्न मनाया। 

न्यायामूर्ति के कुमारेश बाबू ने मंगलवार को ओ पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों पीएच मनोज पांडियन, आर वैथिलिंगम और जेसीडी प्रभाकर द्वारा 11 जुलाई को अपनाए गए। एआईएडीएमके सामान्य परिषद के प्रस्तावों और महासचिव चुनावों के खिलाफ दायर अतंरिम आवेंदनों को खारिज कर कर दिया है। 

ओपीएस गुट की ओर से पिछले शनिवार को एक बयान जारी कर कहा गया था कि अन्नाद्रमुक उपनियम के खिलाफ महासचिव पद के चुनाव की घोषणा की गई, जो कि अवैध है।

हमने इसके खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई की जाएगी। बयान में आगे कहा गया कि कुछ लोग यह खबर फैला रहे हैं कि अन्नाद्रमुक समन्वयक ओ पन्नीरसेल्वम ने भी महासचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। यह केवल कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम पैदा करता है। यह खबर पूरी तरह से झूठी है। 

टॅग्स :AIADMKTamil NaduMadras High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो