लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र में राज्यपाल के पद का कोई मतलब नहीं- बोले द्रमुक विधायक टी आर बी राजा, गवर्नर को लेकर कही यह बात

By भाषा | Updated: December 1, 2022 18:26 IST

राज्यपाल पर बोलते हुए द्रमुक विधायक टी आर बी राजा ने एक ट्वीट किया है और कहा है, ‘‘राज्यपाल का पद लोकतंत्र में शायद सबसे व्यर्थ चीज है। राजनीतिक दृष्टि से नियुक्त व्यक्ति एक निर्वाचित सरकार के कामकाज को बिगाड़ रहे हैं जो लोकतंत्र पर धब्बा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक विधायक टी आर बी राजा ने राज्यपाल को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने राज्यपाल के पद को लेकर कहा है-लोकतंत्र में ‘संभवत: सबसे व्यर्थ’ चीज है। आपको बता दें कि कई मुद्दों पर सत्तारूढ़ द्रमुक और राज्यपाल रवि से टकराव चल रहा है।

चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के विधायक टी आर बी राजा ने गुरुवार को कहा कि राज्यपाल का पद लोकतंत्र में ‘संभवत: सबसे व्यर्थ’ चीज है और राजनीतिक दृष्टि से नियुक्त व्यक्ति एक निर्वाचित सरकार के कामकाज को ‘बिगाड़ने’ की कोशिश कर रहे हैं। 

द्रमुक विधायक टी आर बी राजा ने क्या ट्वीट किया है

इस पर बोलते हुए राजा ने ट्वीट किया था और कहा था, ‘‘राज्यपाल का पद लोकतंत्र में शायद सबसे व्यर्थ चीज है। राजनीतिक दृष्टि से नियुक्त व्यक्ति एक निर्वाचित सरकार के कामकाज को बिगाड़ रहे हैं जो लोकतंत्र पर धब्बा है।’’ 

आपको बता दें कि राजा पार्टी के शीर्ष नेता टी आर बालू के पुत्र, द्रमुक की आईटी शाखा के सचिव व विधायक हैं। उन्होंने ‘‘दुनिया की सबसे बेकार चीजों’’ की एक तस्वीर पोस्ट की और इसमें रवि की तस्वीर भी शामिल है। 

टकराव के कारण दिए गए है बयान

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ द्रमुक का विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर सहमति और विचाराधारा से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल रवि से टकराव चल रहा है। द्रमुक के कई कार्यकर्ताओं ने एक विधेयक को मंजूरी नहीं देने के लिए सोशल मीडिया पर रवि की आलोचना की है।  

टॅग्स :Tamil Naduडीएमकेट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस