लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 6989 मामले

By सुमित राय | Updated: July 25, 2020 19:20 IST

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 6989 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 2 लाख के आंकड़े को पार कर गई।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6989 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 06 हजार 737 हो गई है।स्वास्थ विभाग के अनुसार तमिलनाडु में रिकवरी दर 73 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार को राज्य में रिकॉर्ड 6989 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख के आंकड़े को पार कर गई। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 89 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 3409 हो गया।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6989 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 06 हजार 737 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 89 लोगों की मौत हुई है और 7758 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में रिकवरी दर 73 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है।"

इन जिलों में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले चेन्नई में दर्ज किए गए और 1329 लोग संक्रमित हुए, जबकि 20 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा तिरुवल्लुर में 385, कोयंबटूर में 270, रानीपेट में 244, मदुरै में 301, चेंगलपट्टू में 449, विरुधुनगर में 376, कांचीपुरम में 442, वेल्लोर में 212 और तूतीकोरिन में 317 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए।

भारत में कोविड-19 के 4 लाख 56 हजार एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 13 लाख 36 हजार 861 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 31358 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। देश में अब तक 8 लाख 49 हजार 431 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं, जबकि 4 लाख 56 हजार 71 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, तीसरे नंबर पर दिल्ली

तमिलनाडु में महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं, जबकि देश की राजधानी दिल्ली इस मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद है। महाराष्ट्र में अब तक 3 लाख 57 हजार 117 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं, जबकि दिल्ली में 1 लाख 28 हजार 389 लोग संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में 13132 लोगों की मौत हुई है और दिल्ली में 3777 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महाराष्ट्र में 1 लाख 99 हजार 967 लोग ठीक हुए हैं और 1 लाख 44 हजार 18 एक्टिव केस मौजूद हैं, जबकि दिल्ली में 1 लाख 10 हजार 931 लोग ठीक हुए हैं और 13 हजार 681 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया