लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का चेन्नई में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन, PM मोदी-राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2020 21:28 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना जताते हुए लिखा, 'लोकसभा सांसद श्री एच वसंतकुमार जी के निधन से दुखी हूँ। व्यापार और समाज सेवा के प्रयासों में उनकी प्रगति उल्लेखनीय थी।

Open in App
ठळक मुद्देकन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का निधन हो गया है। वसंतकुमार को कोरोना से संक्रमित थे।

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamilnadu) के कन्याकुमारी से कांग्रेस (Congress) सांसद एच वसंतकुमार का निधन हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि वसंतकुमार को कोरोना (coronavirus) से संक्रमित थे। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित वसंतकुमार को भर्ती कराया गया था। सांसद के निधन पर कांग्रेस ने दुख जताया है।

पार्टी ने दुख जताते हुए कहा, ''वसंतकुमार के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक कट्टर कांग्रेसी, जनता का सच्चा नेता और प्रिय सांसद। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य और उनके अनुयायी उन्हें मिस करेंगे। दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।'' वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि सांसद को निमोनिया हो गया था, जिसके बाद से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना जताते हुए लिखा, 'लोकसभा सांसद श्री एच वसंतकुमार जी के निधन से दुखी हूँ। व्यापार और समाज सेवा के प्रयासों में उनकी प्रगति उल्लेखनीय थी। उनके साथ मेरी बातचीत के दौरान मैंने हमेशा उन्हें तमिलनाडु की प्रगति के प्रति उनके जुनून को देखा है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना, शांति।'

राहुल और कई अन्य नेताओं ने दुख जताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कन्याकुमारी से पार्टी के लोकसभा सदस्य एच वसंतकुमार के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया एवं उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। वसंतकुमार का शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया। वह 70 साल के थे। राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 के कारण कन्याकुमारी से सांसद एच वसंतकुमार के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। लोगों की सेवा करने की कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उनके परिजन और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वसंतकुमार के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। कांगेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी वसंतकुमार के निधन पर दुख प्रकट किया। दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कांग्रेस के इस लोकसभा सदस्य के निधन पर दुख प्रकट किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘सांसद वसंतकुमार के असामयिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी और स्तब्ध हुआ। उनके परिजन और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।’’

बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा, ‘‘लोकसभा में हमारे साथी सांसद वंसतकुमार के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने जीवन भर कन्याकुमारी और तमिलनाडु के लोगों की सेवा की। उनके परिजन और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ वसंतकुमार दो बार विधायक भी रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील