लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 2 दिन पहले कोविड-19 से हुए थे संक्रमित

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2022 14:35 IST

मंगलवार को जांच में स्टालिन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री ने 12 जुलाई को बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे एम.के. स्टालिन को गुरुवार को चेन्नई स्थित कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्हें कोविड-19 संबंधी लक्षणों की जांच और निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है।2 जुलाई को स्टालिन ने ट्वीट कर खुद के कोविड-19 से संक्रमित होने के सूचना दी थी

चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को जांच के लिए गुरुवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह दो दिन पहले यानी 12 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अस्पताल के एक बुलेटिन के अनुसार, स्टालिन को कोविड संबंधी लक्षणों की जांच के लिए यहां अल्वारपेट के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को जांच में स्टालिन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री ने 12 जुलाई को बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। स्टालिन ने ट्वीट में लिखा था, ‘‘आज, मुझे हल्की थकान का अनुभव हुआ। जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मैने खुद को पृथक कर लिया है।’’

मुख्यमंत्री ने लोगों से फेस मास्क पहनने, उचित टीकाकरण सुनिश्चित करने सुरक्षित रहने की अपील की। अस्पताल में स्टालिन के भर्ती होने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और अन्य नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

टॅग्स :एमके स्टालिनTamil Naduकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब