लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बिहारियों पर हमला, जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम गठित, सीएम नीतीश ने जताई चिंता, आखिर क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2023 15:22 IST

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की एक विशेष टीम भेजने का ऐलान कर दिया। स्पेशल टीम तमिलनाडु पहुंच कर पूरे मामले की सघन जांच करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी को पुलिस महकमे से जानकारी लेने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों को लेकर काफी चिंतित हैं। तेजस्वी यादव के दावे पर सरकार ने ही भरोसा नहीं जताया है।

पटनाः तमिलनाडु में बिहारियों पर हो रहे इस हमले की  तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में राज्य के डीजीपी को वहां के पुलिस महकमे से जानकारी लेने का निर्देश दिया। जिसके बाद इस वायरल वीडियो को गलत बताया गया।

लेकिन, इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने इस मामले में अब जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम को तमिलनाडु भेज दिया है। वहीं, फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर आयोजित एक राजकीय समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बिहार के लोगों को लेकर काफी चिंतित हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने यह सवाल किया कि तामिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ बर्बरता पूर्वक हमला किया जा रहा है। इसपर उन्होंने कहा कि जब मुझे इस बात की जानकारी मिली कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हिंसा हो रहा है तो उसी समय मैंने तुरंत इस मामले में जांच का आदेश दिया। अब हमने 4 सदस्य टीम बनाकर तमिलनाडु भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले को लेकर तमिलनाडु सरकार से बात की तो उन्होंने कहा कि आप बिहार से टीम भेज दीजिए। जिसके बाद आज मैंने टीम बनाकर इस मामले में जांच के लिए भेज दिया है। इस टीम में श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बालामुरुगन डी और सीआईडी के आईजी पी. कन्नन शामिल हैं।

बिहार सरकार की ये एक स्पेशल टीम तमिलनाडु पहुंच कर पूरे मामले की सघन जांच करेगी और उन लोगों को मदद करेगी जो बिहार लौटना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि तामिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा के मामले में तेजस्वी यादव के दावे पर उनकी सरकार ने ही भरोसा नहीं जताया है।

तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा था कि तमिलनाडु में बिहारियों पर कोई हमला नहीं हुआ। भाजपा झूठा अफवाह फैला रही है। लेकिन शाम होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की एक विशेष टीम भेजने का ऐलान कर दिया। 

टॅग्स :बिहारतमिलनाडुनीतीश कुमारएमके स्टालिनतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष