लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2026 15:28 IST

Tamil Nadu Assembly Elections:केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन सहित कई वरिष्ठ नेता मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देTamil Nadu Assembly Elections: पूर्व कांग्रेस विधायक एस विजयधारानी को विलावन्कोड से टिकट मिला।Tamil Nadu Assembly Elections: पूर्व भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया गया। Tamil Nadu Assembly Elections: 27 उम्मीदवारों की सूची में 5 महिला उम्मीदवार हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को अवनाशी सीट से और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) सीट से मैदान में उतारा गया है।  

पूर्व भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया गया। पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी 27 उम्मीदवारों की सूची में 5 महिला उम्मीदवार हैं। तीन मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। पूर्व कांग्रेस विधायक एस विजयधारानी को विलावन्कोड से टिकट मिला। सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत और राजनीतिक दांव-पेच के बीच उम्मीदवारों की सूची जारी की।

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी इस सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में पार्टी की मजबूत उपस्थिति का संकेत देते हैं। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को सीट मिलने की अटकलों के बीच अंतिम उम्मीदवार सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। कहा जा रहा था कि पूर्व आईपीएस अधिकारी कोयंबटूर (उत्तर) सीट की मांग कर रहे थे।

भाजपा के प्रमुख चेहरे:

अवदी - एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)

मायलापुर - डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन

थल्ली - डॉ. नागेश कुमार

तिरुवन्नमलाई - श्री सी एलुमलाई

रासीपुरम (एससी) - डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावBJPNitin NabinTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए