लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः 2021 में 20 पर बीजेपी और 191 सीट पर अन्नाद्रमुक लड़े चुनाव?, नयनार नागेंद्रन ने कहा-सीट बंटवारा फाइनल, घोषणा जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 15:42 IST

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। रैली चेन्नई या मदुरै में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देTamil Nadu Assembly Elections 2026: 10 जनवरी को कोयंबटूर में पार्टी की बैठक के लिए यहां आने वाले हैं।Tamil Nadu Assembly Elections 2026: महीने के अंत में होने वाली तमिलनाडु की यात्रा पर चर्चा की।Tamil Nadu Assembly Elections 2026: अन्नाद्रमुक ने 191 सीट पर चुनाव लड़ा था और 66 सीटें हासिल की थीं।

चेन्नईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नयनार नागेंद्रन ने कहा कि अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच शुक्रवार को यहां सीट बंटवारे पर बातचीत हुई और सीटों की संख्या की घोषणा बाद में की जाएगी। नागेंद्रन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां ग्रीनवेज स्थित अपने आवास पर अन्नाद्रमुक महासचिव के. पलानीस्वामी से मिलने गए और उनके साथ बातचीत की। भाजपा और अन्नाद्रमुक ने 2021 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। भाजपा ने 20 सीट पर चुनाव लड़ा था और चार सीटें जीती थीं। वहीं, अन्नाद्रमुक ने 191 सीट पर चुनाव लड़ा था और 66 सीटें हासिल की थीं।

बैठक के बाद नागेंद्रन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘बातचीत सुचारू रूप से हुई। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने के अंत में होने वाली तमिलनाडु की यात्रा पर चर्चा की।’’ प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी रैली चेन्नई या मदुरै में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

सीटों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।" इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 10 जनवरी को कोयंबटूर में पार्टी की बैठक के लिए यहां आने वाले हैं।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावTamil Naduएआईडीएमकेनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?