लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने स्वतंत्रता सेनानियों, टैगोर, कलाम की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:39 IST

Open in App

चेन्नई, सात सितंबर तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह यहां नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर, देश के दिवंगत राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम और वीरपांड्या कट्टबोम्मन सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित करेगी।

राज्य विधानसभा में अपने विभाग की नयी पहल की घोषणा करते हुए सूचना मंत्री एम पी समीनाथन ने कहा कि यहां गांधी मंडपम के परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों कट्टबोम्मन और मरुधु बंधुओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

महात्मा गांधी द्वारा 'दक्षिण भारत की झांसी की रानी' के रूप में सराही गईं अंजलाई अम्मल का सम्मान करते हुए कडलूर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और पूर्व राष्ट्रपति कलाम की एक प्रतिमा यहां राज्य संचालित अन्ना विश्वविद्यालय के परिसर में लगाई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि अरियालुर जिले में कीझापाझुवुर चिन्नासामी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जोकि पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने हिंदी थोपने का विरोध करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने कहा कि ''नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत का राष्ट्रगान लिखने वाले बंगाल के मशहूर कवि रवींद्रनाथ टैगोर'' की प्रतिमा यहां सरकार द्वारा संचालित क्वीन मैरी कॉलेज के परिसर में स्थापित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई