तमिलनाडु: CM स्टालिन की मौजूदगी में भाजपा समेत विभिन्न दलों के 55,000 लोग द्रमुक में हुए शामिल

By भाषा | Published: August 25, 2022 06:57 AM2022-08-25T06:57:10+5:302022-08-25T07:11:49+5:30

सुलूर के पूर्व विधायक व डीएमडीके के जिला सचिव दिनाकरन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा की पूर्व सचिव मैथिली ने भी द्रमुक का दामन थाम लिया। 

Tamil Nadu 55,000 people join DMK in presence of mk Stalin | तमिलनाडु: CM स्टालिन की मौजूदगी में भाजपा समेत विभिन्न दलों के 55,000 लोग द्रमुक में हुए शामिल

तमिलनाडु: CM स्टालिन की मौजूदगी में भाजपा समेत विभिन्न दलों के 55,000 लोग द्रमुक में हुए शामिल

Highlightsएम.के. स्टालिन ने उन्हें संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि द्रमुक उनके साथ सौतेला व्यवहार नहीं करेगी स्टालिन ने कहा, हम एक मां के बच्चों की तरह साथ मिलकर काम करेंगे

कोयंबटूरः ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के पूर्व विधायक वी. सी. अरुकुट्टी और विभिन्न दलों के 55,000 समर्थक बुधवार को सत्तारूढ़ दल द्रमुक में शामिल हो गए। कोयंबटूर के निकट पोलाची में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में ये लोग पार्टी में शामिल हुए।

स्टालिन ने उन्हें संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि द्रमुक उनके साथ सौतेला व्यवहार नहीं करेगी। स्टालिन ने कहा, "हम एक मां के बच्चों की तरह साथ मिलकर काम करेंगे और आप सही जगह पर आए हैं।" सुलूर के पूर्व विधायक व डीएमडीके के जिला सचिव दिनाकरन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा की पूर्व सचिव मैथिली ने भी द्रमुक का दामन थाम लिया। 

Web Title: Tamil Nadu 55,000 people join DMK in presence of mk Stalin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे