लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु 2026 विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी विजय, तमिलगा वेत्री कषगम ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 17:16 IST

Tamil Nadu 2026 Assembly Elections: भाजपा ओछी राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहती है। हमारे नीति के विरोधियों और विभाजनकारी ताकतों के साथ कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष गठबंधन नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकारी समिति की बैठक में एक विशेष प्रस्ताव पारित किया गया।बड़े पैमाने पर एक राज्य सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। आसपास में कृषि पर भी बुरा असर पड़ेगा।

Tamil Nadu 2026 Assembly Elections: तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए उसकी तरफ से पार्टी के संस्थापक एवं प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इस संबंध में पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में एक विशेष प्रस्ताव पारित किया गया।

साथ ही, पार्टी ने अगले माह बड़े पैमाने पर एक राज्य सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। पार्टी ने विचारधारा का प्रसार करने के लिए गांवों में जनसभाएं आयोजित करने का फैसला किया है। इस अवसर पर विजय ने कहा कि उनकी पार्टी कभी सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ओछी राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहती है। हमारे नीति के विरोधियों और विभाजनकारी ताकतों के साथ कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष गठबंधन नहीं होगा। मैं दृढ़ता से कहता हूं कि हमारा द्रमुक या भाजपा के साथ कोई गठजोड़ नहीं होगा।’’

साथ ही, उन्होंने चेन्नई के लिए परंदुर में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे स्थापित करने के प्रस्ताव पर द्रमुक सरकार की आलोचना की और कहा कि इस कदम से कई हजार परिवार बेघर हो जाएंगे और आसपास में कृषि पर भी बुरा असर पड़ेगा।

विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आलोचना करते हुए कहा कि वह परंदुर के लोगों से मिलने तक नहीं गए। उन्होंने कहा, ‘‘वे भी हमारे ही लोग हैं... अगर आप परंदुर क्षेत्र के लोगों से मिलने नहीं जाते, तो मैं उन्हें सचिवालय लाकर आपसे मिलवाने को तैयार हूं।’’

टॅग्स :Tamil Nadu Assemblyएमके स्टालिनMK StalinTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो