लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः नए साल से पहले 16 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2021 18:41 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों एवं पेंशनभोगियों को एक जनवरी, 2022 से 14 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते के भुगतान का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी खजाने पर 8,724 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।पोंगल उपहार देने का फैसला कल्याण को देखते हुए लिया है।सीएम स्टालिन ने सात सितंबर, 2021 को विधानसभा में कहा था।

चेन्नईः नए साल से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लाखों कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया गया है। सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों को 3,000 रुपये का 'पोंगल' उपहार दिया जाएगा। एक जनवरी, 2022 से लागू हो जाएगा।

डीए में 17 से 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी से लगभग 8,724 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा और त्योहार के नकद उपहार पर लगभग 169.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार ने कहा कि राजकोषीय बोझ के बावजूद मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए डीए बढ़ाने और त्योहार का उपहार देने का निर्देश दिया।

विशेष वेतन श्रेणी वाले कर्मचारियों को 1,000 रुपये और पेंशनभोगियों को 500 रुपये का त्योहारी उपहार देने की भी घोषणा की। तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार पोंगल 14 जनवरी को मनाया जाएगा। 7 सितंबर, 2021 को स्टालिन ने विधानसभा में घोषणा की थी कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता तीन महीने आगे बढ़ाया जाएगा और इसे 1 जनवरी, 2022 से लागू किया जाएगा।

वर्ष 2021-22 के संशोधित बजट में कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को एक अप्रैल, 2022 से लागू करने की बात कही गई थी। लेकिन अब एक जनवरी, 2022 से ही बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों, अध्यापकों एवं पेंशनभोगियों का लाभ होगा।

टॅग्स :एमके स्टालिनTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता