तमिल फिल्म ‘हे सिनामिका’ 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

By भाषा | Published: December 21, 2021 05:45 PM2021-12-21T17:45:28+5:302021-12-21T17:45:28+5:30

Tamil film 'Hey Sinamika' to release on big screen on February 25, 2022 | तमिल फिल्म ‘हे सिनामिका’ 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

तमिल फिल्म ‘हे सिनामिका’ 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर जुलकीर सलमान, काजल अग्रवाल और अदिति राव हैदरी अभिनीत तमिल फिल्म ‘हे सिनामिका’ 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

इस फिल्म के साथ ही निर्माण कम्पनी ‘जियो स्टूडियोज़’ तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रही है। वहीं, क्रोरियोग्राफर वृंदा गोपाल की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है।

जुलकीर सलमान ने सोशल मीडिया फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी।

वहीं, ‘जियो स्टूडियोज़’ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ इंतजार खत्म...फिल्म ‘हे सिनामिका’ में जुलकीर सलमान, यज़हान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।’’

फिल्म का निर्माण ‘जियो स्टूडियोज़’, ‘ग्लोबल वन स्टूडिजोज़’ और ‘वायकॉम18 स्टूडियोज़’ के बैनर तले किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil film 'Hey Sinamika' to release on big screen on February 25, 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे