कृपया अपना ध्यान रखें, क्योंकि भारत सरकार ‘बेचने’ में व्यस्त है, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 26, 2021 01:44 PM2021-08-26T13:44:41+5:302021-08-26T13:46:06+5:30

एक दिन में कोविड-19 के 46,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,58,530 हो गई।

Take care of yourself Govt busy with sales Rahul Gandhi's latest Covid dig BJP govt of selling out | कृपया अपना ध्यान रखें, क्योंकि भारत सरकार ‘बेचने’ में व्यस्त है, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है। 

Highlightsउपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,725 हो गई है। संक्रमण से 607 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,36,365 हो गई।अभी 3,33,725 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया। राष्ट्रीय संपत्ति की बिक्री का आरोप लगाते हुए एक तीर से दो निशाने साधे। वित्त मंत्री राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की पाइपलाइन में व्यस्त हैं और देश में कोविड की स्थिति चिंताजनक है। 

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। टीकाकरण को गति दी जानी चाहिए ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। कृपया अपना ध्यान रखें क्योंकि भारत सरकार ‘बेचने’ में व्यस्त है।’’

देश में कोविड-19 महामारी के मामलों में बढ़ोतरी को चिंताजनक करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण की गति तेज करने की जरूरत है ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए यह आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस समय ‘बेचने’ में लगी हुई है।

गौरतलब है कि एक दिन में कोविड-19 के 46,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,58,530 हो गई। वहीं, उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,725 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से 607 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,36,365 हो गई।

देश में अभी 3,33,725 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 11,398 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है। 

Web Title: Take care of yourself Govt busy with sales Rahul Gandhi's latest Covid dig BJP govt of selling out

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे