लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिये सिंघू बॉर्डर पर दर्जी ने भी लगाया स्टॉल

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:24 IST

Open in App

(माणिक गुप्ता)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की सुविधाओं की सूची में अब दर्जी का स्टॉल भी जुड़ गया है और यहां दो सिलाई मशीनों के साथ किसानों की सिलाई संबंधी जरूरतों का भी समाधान किया जा रहा है।

यह स्टॉल चलाने वाले पंजाब के बरनाला जिले से आए पेशे से दर्जी दलबीर सिंह के लिये सिलाई, चेन बदलना, कटे-फटे कपड़ों को सही करना, वेलक्रो बदलना रोजमर्रा की बात है। बस, इस बार दुकान की जगह बदल गई है।

सिंह (38) कहते हैं, “मैं एक हफ्ते पहले अपने दोस्त के साथ प्रदर्शन स्थल पर आया था। तब मुझे अहसास हुआ कि यहां बहुत से लोग कटे-फटे कपड़े पहने हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “बाद में बरनाला में कोई मेरी दुकान पर आया और कहा, ‘मेरे कपड़े सिल दो, मुझे प्रदर्शन के लिये दिल्ली जाना है।’ तभी सिंघू पर यह स्टॉल खोलने का विचार मेरे दिमाग में आया।”

उन्होंने इस काम में लुधियाना से आईं बलजिंदर कौर (35) का साथ मिला जो अब तक शौकिया कपड़े सिला करती थीं।

सिंह ने कहा कि स्टॉल पर इतनी भीड़ रहती है कि उन्हें लघुशंका के लिये भी उठने का बड़ी मुश्किल से वक्त मिलता है। उन्होंने कहा कि आज उनका दूसरा दिन था और उन्होंने 400 से ज्यादा लोगों का काम किया है।

इतनी आपाधापी के बावजूद उनके लहजे में शिकायत नहीं है।

पांव से लगातार अपनी मशीन को चलाते हुए सिंह कहते हैं, “यह सेवा है और मैं तब तक नहीं रुकने वाला जब तक सरकार प्रदर्शनकारी किसानों की मांग नहीं मान लेती। मैंने अपनी पत्नी को बता दिया है कि मेरे जल्द लौटने की उम्मीद मत करना। घर पर मैंने अपने पिता और भाई से मेरे लौटने तक दुकान का ख्याल रखने को कहा है।”

दलवीर से बरनाला में उनकी दुकान पर मिलने वाली गुरप्रीत सिंह (40) ने कहा कि वो 300 नई चेन लेकर आया था और अब बमुश्किल से 10 बची हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?