लाइव न्यूज़ :

आप नेता ताहिर हुसैन पर IB अफसर की हत्या का आरोप, संजय सिंह ने सफाई में कहा- कोई भी हो, अगर दोषी है तो कार्रवाई होनी चाहिए

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2020 12:07 IST

Delhi Violence: आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले में मिला था। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने हत्या का आरोप ताहिर पर लगाया। हत्या का आरोप लगने के बाद ताहिर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि हिंसा भड़काने में उनका कोई हाथ नहीं है। आप के पार्षद ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया। 

Open in App
ठळक मुद्देअंकित शर्मा की हत्या करने के आरोप AAP के स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन पर लग रहे हैं। पार्टी नेता संजय सिंह ने मीडिया के समाने आकर कहा है कि किसी पार्टी या फिर किसी भी धर्म का युवक हो अगर वह दोषी है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या करने के आरोप आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन पर लग रहे हैं, जिसके बाद पार्टी ने सफाई दी है। पार्टी नेता संजय सिंह ने मीडिया के समाने आकर कहा है कि किसी पार्टी या फिर किसी भी धर्म का युवक हो अगर वह दोषी है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने के ताहिर हुसैन पर लगे आरोपों को लेकर संजय सिंह ने कहा, 'पहले दिन से AAP कह रही है कि कोई भी व्यक्ति हो, किसी भी पार्टी या धर्म से हो, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए अगर दोषी है।'

उन्होंने आगे कहा, 'ताहिर हुसैन पहले ही अपना बयान दे चुके हैं जिसमें उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान उनके घर में भीड़ घुसी थी, जिसके  बारे में उन्होंने पुलिस और मीडिया को सारी जानकारी दी। उसने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। पुलिस 8 घंटे देरी से आई और उसे और उसके परिवार को घर से निकाला।' 

आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले में मिला था। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने हत्या का आरोप ताहिर पर लगाया। हत्या का आरोप लगने के बाद ताहिर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि हिंसा भड़काने में उनका कोई हाथ नहीं है। आप के पार्षद ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया। 

अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार को एक नाले में मृत मिले। वह इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय अंकित शर्मा मंगलवार से लापता थे और आशंका है कि उनकी जान पथराव में गई। शर्मा का शव अंत्यपरीक्षण के लिए गुरू तेगबहादुर अस्पताल ले जाया गया। 

आईबी में ही कार्यरत अंकित के पिता देवेंद्र ने कहा कि वह मंगलवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटा था और कुछ ही देर बाद बाहर हालात का जायजा लेने के लिए निकल गया। हालांकि वह कई घंटे तक नहीं लौटे। उन्होंने बताया, ‘जब वह नहीं लौटा तो हमने उसकी तलाश शुरू की। हम जीटीबी और एलएनजेपी (लोकनायक जयप्रकाश) अस्पताल भी यह पता लगाने गये कि कहीं वह वहां भर्ती तो नहीं है, लेकिन उसका पता नहीं चला।’ 

टॅग्स :ताहिर हुसैनदिल्ली हिंसाआम आदमी पार्टीसंजय सिंहदिल्लीजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत