लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2024 23:01 IST

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख की जान को खतरा है। संजय सिंह को कैमरे के सामने नाटक करना बंद करना चाहिए क्योंकि उन्हें "हर चीज़ की जानकारी है"।

Open in App
ठळक मुद्देमालीवाल के पूर्व पति ने दावा किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख की जान को खतरा हैनवीन जयहिंद ने कहा कि मालीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ वह पहले से ही "योजनाबद्ध" थाउन्होंने आप नेता संजय सिंह लताड़ते हुए कहा, उन्हें कैमरे के सामने नाटक करना बंद करना चाहिए

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट की घटना के बीच, स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख की जान को खतरा है। संजय सिंह को कैमरे के सामने नाटक करना बंद करना चाहिए क्योंकि उन्हें "हर चीज़ की जानकारी है"।

सिंह ने कहा, कुछ घंटे पहले, ''संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ मारपीट की घटना का संज्ञान लिया था और घटना में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। हम स्वाति मालीवाल के साथ हैं।'' नवीन जयहिंद ने कहा कि मालीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ वह पहले से ही "योजनाबद्ध" था और उनसे खुद के लिए बोलने का आग्रह किया।

एक्स पर एक वीडियो संदेश में, नवीन जयहिंद ने कहा, "मैं नवीन जयहिंद हूं। कल से, मुझे दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ जो हुआ, उसके बारे में पत्रकारों के बहुत सारे फोन आ रहे हैं। सबसे पहले, मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं तलाकशुदा हूं और पिछले चार साल से उसके संपर्क में नहीं हूं। दूसरा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि स्वाति के साथ जो कुछ भी हुआ वह योजनाबद्ध था और अब उसे धमकी दी गई है और उसके साथ कुछ भी हो सकता है।'

मालीवाल के पूर्व पति ने आगे कहा कि उन पर कथित हमला "किसी के निर्देश" पर हुआ था। नवीन जयहिंद ने कहा, "जिस आदमी ने स्वाति पर हमला किया है, उसमें आवाज उठाने की भी हिम्मत नहीं है, लेकिन उसने किसी के निर्देश पर ऐसा किया। मैं सिर्फ संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन रहा था और उनसे कहना चाहता था कि उन्हें एक्टिंग करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि वह जानते हैं सब कुछ। स्वाति को खड़ा होना चाहिए और अपने लिए बोलना चाहिए। आप किस बात से डरती हैं? बोलिए, हम सब आपके साथ हैं।'' 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने अभी तक अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि वह शिकायत के लिए कुछ और समय इंतजार करेगी और अगर स्वाति मालीवाल की ओर से अभी भी कोई शिकायत नहीं मिलती है तो दिल्ली पुलिस उनसे संपर्क कर सकती है।

टॅग्स :स्वाति मालीवालआम आदमी पार्टीसंजय सिंहअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण