लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Case: कौन हैं वो पॉलिटिकल हिटमैन? जिसका जिक्र कर स्वाति मालीवाल ने सामने आए वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2024 16:32 IST

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रया दी है

Open in App

Swati Maliwal Assault Case: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर स्वाति मालीवाल से पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दावा किया गया है कि यह उस रात का वीडियो है जिस रात राज्यसभा सांसद के साथ मारपीट हुई थी। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि एक "राजनीतिक हिटमैन" ने खुद को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

आईएएनएस द्वारा एक्स पर साझा की गई एक वीडियो क्लिप में दिल्ली के सिविल लाइंस में आधिकारिक सीएम आवास के दृश्य दिखाए गए हैं, जहां गार्ड मालीवाल से परिसर छोड़ने की अपील करते नजर आ रहे हैं। अपने जवाब में, उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, "तेरी भी नौकरी खाऊंगी... ये गांजा साला।"

मालीवाल ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक "राजनीतिक हिटमैन" ने "खुद को बचाने" के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्वाति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "हमेशा की तरह, यह राजनीतिक हिटमैन एक बार फिर खुद को बचाने की कोशिश में लग गया है। अपने लोगों से ट्वीट करवाकर और आधे-संदर्भ रहित वीडियो चलवाकर, वह सोचता है कि वह इस अपराध को करने के बाद बच जाएगा। किसी को पीटते समय कौन वीडियो बनाता है?" 

उन्होंने कहा कि एक बार घर और कमरे के अंदर के सीसीटीवी फुटेज की जांच हो जाए तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी, जितना गिर सकते हो गिर जाओ, भगवान सब देख रहा है, एक दिन सबकी सच्चाई दुनिया के सामने आ जाएगी।

कौन है 'पॉलिटिकल हिटमैन'?

स्वाति मालीवाल ने बिना किसी का नाम लिए अपने पोस्ट में पॉलिटिकल हिटमैन का जिक्र किया लेकिन यह साफ नहीं है कि वह किस पर निशान साध रही हैं। ऐसे में मालीवाल के बयान को अलग-अलग तरह से देखा जा रहा है और इसे दिवंगत बीजेपी नेता अरुण जेटली के पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, साल 2012 में अरुण जेटली ने केजरीवाल को "हिटमैन" कहा था, जब तत्कालीन AAP प्रमुख ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर कांग्रेस-एनसीपी सरकार के साथ बदले में महाराष्ट्र में 100 एकड़ कृषि भूमि प्राप्त करने का आरोप लगाया था। जेटली ने टिप्पणी की कि चूंकि केजरीवाल एक राजनीतिक पार्टी बनाने की प्रक्रिया में थे, इसलिए यह स्पष्ट था कि वह सुर्खियों में आने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा था, "जो चीज तिल के बराबर भी नहीं थी उसका पहाड़ बनाने की कोशिश की गई... हिटमैन (केजरीवाल) ने सेल्फ गोल कर दिया है।"

हालांकि, मालीवाल ने अभी तक दिल्ली सीएम के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर नहीं बदली है, जो उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में लगाई थी।

टॅग्स :स्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party Rajya Sabhaदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब