लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल रो पड़ीं, कोर्ट ने बिभव कुमार को दिया झटका, जमानत याचिका खारिज

By धीरज मिश्रा | Updated: May 27, 2024 18:00 IST

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर मारपीट मामले में बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने जोरदार झटका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिच तीस हजारी कोर्ट में बिभव कुमार ने लगाई थी जमानत याचिका कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान रो पड़ीं थी स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर मारपीट मामले में बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने जोरदार झटका दिया है। कोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत याचिका को खारिच कर दिया है।

बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। बिभव ने जमानत के लिए याचिका लगाई थी। जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अपने फैसला सुनाते हुए बिभव कुमार की जमानत याचिका को रद्द कर दिया। 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि 13 मई को आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची थी। सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल के आगमन के बाद विभव कुमार को बुलाया गया था।

इस संदर्भ में  दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित सभी संबंधित व्यक्तियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करना जरूरी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसके निर्देश पर बिभव कुमार को बुलाया गया था।

सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पहले उन्होंने दुराचार किया, फिर उन्होंने दुष्प्रचार किया। जिसका मतलब है प्रचार और चरित्र को शर्मसार करना। अब वे अत्याचार कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि आप का असली चरित्र। उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि उन्होंने ऐसा किया है।

आज सवाल ये है कि आप की एक महिला सांसद को सीएम की मौजूदगी में सीएम आवास में पीटा जाता है। फिर भी 14 दिनों के बाद अरविंद केजरीवाल चुप हैं। सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल को जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है। दिल्ली पुलिस को इसका संज्ञान लेना चाहिए। आज इस मामले में प्रियंका वाड्रा समेत पूरा इंडिया गठबंधन चुप है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बीते दिनों स्वाति मालीवाल ने एक्स से पोस्ट कर कहा था कि यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो पोस्ट करने के बाद मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रहीं है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकोर्टदिल्लीदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी