लाइव न्यूज़ :

रामचरितमानस विवाद: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'अगर महंत मेरा सिर जीभ काटने की बात कर रहे हैं तो क्या वो आतंकी नहीं?', देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 28, 2023 08:23 IST

मौर्य ने हाल ही में यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि रामचरितमानस की कुछ कड़ियां जाति के आधार पर समाज के एक बड़े तबके का अपमान करती हैं और इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं।उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं।मौर्य ने पूछा कि अगर महंत मेरा सिर काटने और मेरी जीभ काटने की बात कर रहे हैं, तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं हैं?

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। मौर्य ने हाल ही में यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि रामचरितमानस की कुछ कड़ियां जाति के आधार पर समाज के एक बड़े तबके का अपमान करती हैं और इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। वहीं, अब इसपर उनका बयान सामने आया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "अगर किसी और धर्म का कोई व्यक्ति किसी का सिर काटने या किसी की जीभ काटने की बात करता, तो उसे आतंकवादी करार दिया जाता। अगर महंत मेरा सिर काटने और मेरी जीभ काटने की बात कर रहे हैं, तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं हैं?" 

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "अभी हाल में मेरे दिये गये बयान पर धर्म के कुछ ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने एवं सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है, अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों, महंतों, धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए - आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद।"

मौर्य की श्रीरामचरित मानस के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विपक्ष उनपर जमकर निशाना साध रहा है। प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गये थे। मौर्य ने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। हालांकि बाद में सपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां