लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार मामले में निलंबित आईपीएस अधिकारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:55 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जनवरी भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे एक आईपीएस अधिकारी ने बुधवार को यहां एक विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया और अदालत ने अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन ने भ्रष्टाचार निवारण अदालत के विशेष न्यायाधीश संदीप गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सेन को एक मामले में एक भगोड़ा घोषित किया गया था जिसमें उन पर राज्य के पशुपालन विभाग में निविदा आवंटित करने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

व्यवसायी एम एस भाटिया उर्फ रिंकू की शिकायत पर लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में 13 जून, 2020 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

भाटिया ने अपनी शिकायत में 13 नाम लिये थे और उन पर अवैध रूप से निविदा प्रदान करने और प्राप्त करने में लिप्त होने का आरोप लगाया था।

हालांकि सेन की भूमिका इस मामले की जांच के दौरान सामने आयी थी। सेन अब एक निलंबित पुलिस उप महानिरीक्षक हैं।

जांच में यह भी बात कथित तौर पर सामने आयी कि सेन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पशुपालन विभाग की एक निविदा एक अयोग्य व्यक्ति को आवंटित करने के लिए अपने बैंक खाते में 10 लाख रुपये की रिश्वत प्राप्त की थी।

सेन लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते रहे इसलिए विशेष न्यायाधीश गुप्ता ने उन्हें एक भगोड़ा घोषित किया। इसके बाद सेन ने अग्रिम जमानत के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ का रुख किया, लेकिन उन्हें अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी।

अदालत ने उन्हें अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया जिसके बाद वह आत्मसमर्पण करने के लिए कुछ समय लेने के लिए सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक अदालत पहुंचे और कहा कि वह अस्वस्थ हैं।

निचली अदालत ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए 27 जनवरी तक का समय दिया। सेन ने बुधवार को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया जिसने उन्हें 14 दिन के लिए जिला जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?