लाइव न्यूज़ :

इमरान खान इतने उदार हैं तो मसूद अजहर को हमें क्यों नहीं सौंप देते: सुषमा स्वराज

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2019 12:55 IST

पाकिस्तान के साथ किसी बातचीत की संभावना पर सुषमा स्वराज ने कहा कि जब तक पड़ोसी देश आंतक का समर्थन बंद नहीं करता तब तक ये नहीं हो सकता है।

Open in App

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगर इतने उदार हैं तो वे मसूद अजहर को भारत को क्यों नहीं सौंप देते। 'मोदी सरकार की विदेश नीति' विषय पर एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए स्वराज ने साथ ही पाकिस्तान की उस जवाबी कार्रवाई पर भी सवाल उठाया जो उसने भारत के एयर स्ट्राइक के बाद किया था।

सुषमा स्वराज ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने हमारे जैश पर कार्रवाई करने के बाद हम पर हमला क्यों किया? आप न केवल अपनी जमीन पर जैश को रखते हैं बल्कि उन्हें फंड भी देते हैं और जब दूसरे पीड़ित देश जवाब देते हैं तो आप आतंक पर कार्रवाई करने के बजाय उस देश पर हमला बोलते हैं। अगर इमरान खान इतने उदार और स्टेट्समैन हैं तो उन्हें हमें मसूद अजहर को सौंप देना चाहिए था।'

सुषमा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान को आईएसआई और उसकी सेना पर नियंत्रण करने की जरूरत है जो द्विपक्षीय रिश्तों को हर बार बर्बाद करने में लगे रहते हैं। पाकिस्तान के साथ किसी बातचीत की संभावना पर सुषमा स्वराज ने कहा कि जब तक पड़ोसी देश आंतक का समर्थन बंद नहीं करता तब तक ये नहीं हो सकता है। सुषमा ने कहा, 'आतंक और बात साथ-साथ नहीं चल सकते।'

सुषमा स्वराज ने साथ ही कहा कि पुलवामा हमले के बाद उन्होंने कई देशों को अवगत करा दिया कि भारत, पाकिस्तान के साथ हालात को बिगड़ने नहीं देगा लेकिन उस देश से कोई भी हमला हुआ तो वह चुप नहीं रहेगा। सुषमा ने कहा, 'मुझे विदेश मंत्रियों के कॉल आते हैं, जो सबसे पहले पुलवामा हमले पर शोक प्रकट करते हैं फिर एकजुटता प्रकट करते हैं और इसके बाद वे धीरे से कहते हैं कि हमें लगता है भारत स्थिति को नहीं खराब करेगा।' 

सुषमा ने कहा, 'इस पर मेरा जवाब रहता है - नहीं। मैं आपको आश्वस्त करती हूं कि भारत स्थिति को नहीं खराब करेगा लेकिन कोई भी आतंकी हमला हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे क्योंकि पुलवामा हमले को हम अपनी नियति नहीं कह सकते।'

टॅग्स :सुषमा स्वराजइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है