लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या का मामलाः बिहार में प्रदर्शन तेज, सीबीआई जांच की मांग, सलमान, शाहरुख और करण जौहर के खिलाफ नारेबाजी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2020 20:41 IST

बॉलीवुड स्टार सलमान खान, शाहरुख खान और करण जौहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. मोर्चा ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अनिकेत झा के नेतृत्व में राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर प्रदर्शन किया गया. 

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं की है.बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत के मौत के पीछे बॉलीवुड में चल रही उन्हें खिलाफ गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है. नए अभिनेताओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर करण जौहर, सलमान खान आदि के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया.

पटनाः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में आज प्रदर्शन किया.

साथ ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान, शाहरुख खान और करण जौहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. मोर्चा ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अनिकेत झा के नेतृत्व में राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर प्रदर्शन किया गया. 

प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है. इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिये. युवाओं का नेतृत्व कर रहे मनीष कुमार सिंह का कहना है कि बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत के मौत के पीछे बॉलीवुड में चल रही उन्हें खिलाफ गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है.

आक्रोश मार्च में युवाओं ने जम कर बॉलीवुड में बढ़ रही भाई-भतीजावाद, गुटबाजी, नए अभिनेताओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर करण जौहर, सलमान खान आदि के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया. आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहें मनीष कुमार ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत बचपन से मेधावी थे.

एक सामान्य परिवार से बॉलीवुड में अपनी टैलेंट के दम पर पूरे देश में अपनी अदाकारी का छाप छोड़ने वाले सुशांत सिंह के ख़िलाफ़ बॉलीवुड के अंदर बडे गैंग द्वारा साज़िश रचा गया. बिहार के एक सामान्य परिवार से निकलकर अपनी क़ाबलियत के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के मौत के पीछे षड्यंत्र रची गई है.

सुशांत सिंह की मौत के पीछे कौन-कौन चेहरे शामिल है उन सभी का उजागार होना चाहिए. हमारी मांग है कि सरकार इस मामले को सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच कराए. हम सभी युवाओं की सरकार से मांग है कि एक कमिटी बनाई जाए, जिसमे अभिनेता और अभिनेत्री की कास्टिंग काउच एवं अन्य परेशानियों की समस्या की निदान किया जा सके.

साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में दाऊद इब्राहिम एवं अन्य माफिया का रुपया निवेश की जांच की जा सके. वहीं, अनिकेत झा ने बताया कि बॉलीवुड कभी अपने फिल्मों में हिन्दू विरोधी दृश्य दिखाते है, कभी देशद्रोहियों के समर्थन में खड़े नज़र आते हैं, नए अभिनेताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. इन सभी कृत्य को बॉलीवुड समाप्त करें वरना बॉलीवुड के खिलाफ बिहार से ये युवाओं का आंदोलन पूरे देश में चलेगा.

टॅग्स :बिहारसुशांत सिंह राजपूतपटनासलमान खानशाहरुख खानकरण जौहरसीबीआईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया