लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े क्लिनिकल डिप्रेशन के एंगल की भी जांच करेगी पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिए आदेश

By सुमित राय | Updated: June 15, 2020 21:48 IST

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को कथित तौर पर क्लिनिकल डिप्रेशन का सामना करना पड़ा, पुलिस इस एंगल की भी जांच करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत फांसी लगाने के कारण ही हुई है।सुशांत को कथित तौर पर क्लिनिकल डिप्रेशन का सामना करना पड़ा और पुलिस इस एंगल की भी जांच करेगी।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई के बांद्रा में स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 34 साल की उम्र में सुशांत के आत्महत्या के बाद कई सवाल सामने आने लगे हैं, लेकिन इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत फांसी लगाने के कारण ही हुई है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा, "अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण उन्हें कथित तौर पर क्लिनिकल डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। पुलिस इस एंगल की भी जांच करेगी।"

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। यह उनके करियर की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सुशांत इसके अलावा फिल्म पीके, सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस