लाइव न्यूज़ :

हैरानी की बात सरकार ने पाक के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत नहीं मांगी: मुफ्ती

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:08 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि केंद्र ने श्रीनगर और शारजाह के बीच सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान से उसके हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की कथित तौर पर अनुमति नहीं ली।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हैरानी की बात है कि भारत सरकार ने श्रीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल के लिए उससे अनुमति लेने की भी जहमत नहीं उठाई। बिना किसी जमीनी कार्य के केवल फालतू पीआर कार्यक्रम।’’

मुफ्ती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मीडिया रिपोर्ट को टैग भी किया जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने 23 अक्टूबर को श्रीनगर और शारजाह के बीच शुरू हुई उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तान ने 12 साल पहले श्रीनगर और संयुक्त अरब अमीरात के बीच प्रस्तावित एक पूर्व उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी थी, जिससे वह उड़ान सेवा समाप्त कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos